मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के इलाज के लिए आगे आए कथारा ओपी प्रभारी,आर्थिक सहयोग कर पेश की मानवता की मिसाल

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के इलाज के लिए आगे आए कथारा ओपी प्रभारी,आर्थिक सहयोग कर पेश की मानवता की मिसाल

 

बोकारो जिला में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है।कथारा ओपी थाना प्रभारी राहुल कुमार राम ने मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग कर मानवता की मिसाल पेश की है। उनके इस कार्य की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।मामला कथारा क्षेत्र का है। कथारा चार नंबर निवासी कर्म सिंह के पुत्र राजवीर सिंह पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पिता कर्म सिंह अपने बेटे का सही से इलाज नहीं करा पा रहे थे। राजवीर को बेहतर इलाज के लिए CIP रांची ले जाना जरूरी था, लेकिन पैसे के अभाव में परिवार असमर्थ था।इस बात की जानकारी जब कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम को मिली तो वे खुद आगे आए। उन्होंने मानवता दिखाते हुए राजवीर के माता-पिता को CIP रांची में इलाज कराने के लिए आर्थिक रूप से सहयोग किया।ओपी प्रभारी के इस सहयोग से राजवीर को अब CIP रांची में बेहतर इलाज मिल सकेगा। परिवार ने बताया कि थाना प्रभारी की मदद से उनके बेटे के ठीक होने की उम्मीद जगी है।इधर,इस नेक कार्य के बाद से क्षेत्र में कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम की काफी सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर पुलिस को कड़ाई के लिए जाना जाता है, लेकिन थाना प्रभारी ने जरूरतमंद की मदद कर दिल जीत लिया। लोग कह रहे हैं कि ऐसे पुलिस अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!