अवैध कोयला खनन के विरुद्ध CISF एवं CCL की बड़ी कार्रवाई, 8 रैट होल किए गए बंद, कोयला माफियाओं में हड़कंप

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

अवैध कोयला खनन के विरुद्ध CISF एवं CCL की बड़ी कार्रवाई, 8 रैट होल किए गए बंद, कोयला माफियाओं में हड़कंप

 

बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ CISF और CCL ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर ढोरी और बीएंडके क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के 8 रैट होल को बंद कराया गया है।
जानकारी के अनुसार CISF, CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि ढोरी क्षेत्र के अंगवाली बंद खदान और बीएंडके क्षेत्र के कारो फेस-II (पिलपिलो के सामने पहाड़ी पर) असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है। ऐसी गतिविधियाँ न केवल पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुँचाती हैं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, स्थानीय लोगों की सुरक्षा और CCL के राजस्व को भी प्रभावित करती हैं।सूचना प्राप्त होते ही CISF ने इसे तत्काल CCL ढोरी के जीएम श्री राजीव कुमार सिंह व बीएंडके के जीएम संजय कुमार झा को अवगत कराया। तदोपरांत संबंधित जीएम ने CISF तथा CCL प्रबंधन की संयुक्त टीम गठित की और उक्त टीम द्वारा अवैध खनन स्थल को बंद कराया गया।इस कार्रवाई में अंगवाली बंद खदान से 03 रैट होल और कारो फेस-II (पिलपिलो के सामने पहाड़ी पर) से 05 रैट होल को बंद करवाया गया। इस प्रकार कुल 8 अवैध रैट होल को बंद किया गया।इस संयुक्त कार्रवाई में CISF के सहायक कमांडेंट श्री वर्पे सार्थक बाबाजी, श्री के वी ए श्रीधर, श्री सुरेश सिंह, ASO श्री पी एन सिंह, ASO बीएंडके एरिया, QRT टीम और CCL गार्ड के इंचार्ज शिल चंद, जटलू महतो व CCL गार्ड मौजूद रहे।CISF ने स्पष्ट किया है कि माइनिंग क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियाँ निरंतर सतर्क हैं और आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। CISF अधिकारियों ने बताया कि अवैध कारोबार करने वालों को किसी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि इस अवैध कारोबार से सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुँच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!