खेतों में काटकर रखी चना और गेंहू की फसल भीगी,किसान हुए चिंचित।

खेतों में काटकर रखी चना और गेंहू की फसल भीगी,किसान हुए चिंचित।

दामजीपुरा/ जिले में शनिवार से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कहीं पर तेज तो कहीं हल्की वर्षा का दौर रविवार को भी जारी रहा। खेतों में काटकर रखी गई रबी सीजन की फसलें गेंहू, चना भीग गई है। वहीं जिन क्षेत्रों में फसलें पककर खेतों में खड़ी हैं उनके दानों में चमक कम होने की आशंका से किसान चिंतित हो रहे हैं।

भीमपुर विकासखंड के दामजीपुरा क्षेत्र में रात करीब तीन बजे से सुबह सात बजे तक तेज वर्षा हुई है। झाकस से कैलाश ठाकरे ने बताया कि तेज वर्षा से खेतों में काटकर रखी चना और गेंहू की फसल भीग गई है। कई किसानों के खेतों में कटाई का कार्य चल रहा था। शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। किसान कट चुकी फसल को जितना इकट्ठा कर खलिहान में ला पाए उतनी को वर्षा से बचाने के लिए प्लास्टिक, तिरपाल से ढांक दिया। शेष फसल खेत में ही पड़ी हुई है। सुबह सात बजे वर्षा कम तो हुई, लेकिन रिमझिम जारी रहने से खेतों में चना अंकुरित होने का खतरा बढ़ रहा है। कई खेतों में वर्षा के साथ तेज हवा से गेंहू की फसल खेतों में आड़ी हो गई है।

किशोरी लाल ठाकरे ने बताया कि रात में हल्की वर्षा हुई थी। सुबह से भी रिमझिम वर्षा का दौर जारी रहने से गेंहू और चना की फसल को नुकसान होने की आशंका किसान जता रहे हैं।

रविवार सुबह से रिमझिम वर्षा हो रही है। इससे फसलों की कटाई का काम बंद हो गया है। किसानों को आशंका है कि लगातार वर्षा जारी रही तो गेंहू के दानों से चमक खत्म हो जाएगी। इससे समर्थन मूल्य पर वे गेंहू नहीं बेच पाएंगे और खुले बाजार में भी चमक विहीन गेंहू के अच्छे दाम नही मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!