सामाजिक न्याय सप्ताह में होंगे विभिन्न कार्यक्रम। बूथ प्रबंधन से ही शसक्त भाजपा का निर्माण:- श्रवण कुमार वर्मा।

सामाजिक न्याय सप्ताह में होंगे विभिन्न कार्यक्रम। बूथ प्रबंधन से ही शसक्त भाजपा का निर्माण:- श्रवण कुमार वर्मा।

***********
आज भाजपा जिला कार्यालय धौलपुर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्रवण कुमार वर्मा जी की अध्यक्षता में जिला बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश नेतृत्व के अनुसार सामाजिक न्याय सप्ताह 4 अप्रैल से 14 अप्रैल 2023 तक चलेगा। इस सप्ताह में 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर तक मनाया जाएगा। 11 अप्रैल को महान समाज सुधारक एवं चिंतक महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती समारोह मनाया जाएगा।14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जन्म जयंती समारोह मनाया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि यह सामाजिक न्याय सप्ताह, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का काम करेगा। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के बीच में जा कर उन बस्तियों में रहने वाले बंधुओं से मिलने और सांस्कृतिक विरासत से रुबरु होते का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुखराम कोली, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कौशिक,कमल पहाड़िया, बाड़ी विधान सभा प्रभारी प्रशांत सिंह परमार, हरीनिवास प्रधान, राजाखेड़ा विधान सभा प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, मंडल प्रभारी डॉ. हेम सिंह लोधा, जिला मंत्री विनय परमार, विधान सभा सह प्रभारी विजय त्यागी, जिला मंत्री जीतेंद्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, मंडल प्रभारी रनवीर सिंह गुर्जर, रविन्द्र हथवारी, प्रदीप सिसोदिया, बनवारी सिंह गुर्जर,के जी तिवारी, रामकेश मीणा, सुभाष सिंह, केशव सक्सेना, रितिक वर्मा, विस्तारक गजेन्द्र सिंह चौधरी, बलवीर सिंह, गिरधारी सिंह ,पवन चौधरी के साथ ही साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धन्यवाद
सुखराम कोली
भाजपा जिला कार्यालय धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!