श्रीहरि वृद्ध आश्रम में शोक की लहर वृद्ध माता का वृद्ध आश्रम प्रबंधन ने किया अन्तिम संस्कार

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्थित श्री हरि वृद्ध आश्रम में शोक की लहर वृद्ध माता का वृद्ध आश्रम प्रबंधन ने किया अन्तिम संस्कार आपको बता दें की विदिशा के श्री हरि वृद्ध आश्रम में निवास कर रही वृद्ध माता जी गंजबासोदा निवासी श्रीमति मुन्नी बाई रघुवंशी का ह्र्दय गति रुकने से विदिशा जिला चिकित्सालय में अंतिम सांस आश्रम अध्यक्ष श्रीमति इंदिरा शर्मा ने बताया कि आज दोपहर 12.30 को हार्ट अटैक आने पर तुरंत विदिशा जिला चिकित्सालय ले जाया गया वहीं उपचार के दौरान उनकी दोपहर 1 बचकर 45 मिनट पर उनकी मृत्यु हो गई और वह लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार थी पति श्री हरलाल रघुवंशी भी उनके साथ आश्रम में रहते है उनका मनो चिकित्सक के द्वारा इलाज चल रहा था गंजबासौदा में उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण एवं बेटे की घोर उपेक्षा के कारण 15 मार्च 2022 से ये दंपत्ति वृद्ध आश्रम में रहने आई थी और विदिशा के श्रीहरि वृद्ध आश्रम में रह कर सुख पूर्वक जीवन व्यतीत कर रही थी स्वर्गीय माता जी अपनी खराब मानसिक स्थिति के बावजूद भी अपने बच्चों को याद करती रहती थीं पति हरलाल रघुवंशी हमेसा उनके साथ रहे और उनको सहयोग देते रहे आश्रम अध्यक्ष श्रीमति इंदिरा शर्मा एवं श्री वेद प्रकाश शर्मा ने उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उन्हें अलग कमरा उपलब्ध कराया था जिसमे सभी सुविधाएं हैं वृद्ध माता जी जितने दिन भी विदिशा के श्री हरी आश्रम में रहीं उनको कोई कमी का अनुभव नही हुआ मानसिक रोग से भी धीरे धीरे उबरती जा रही थीं परन्तु नियति के आगे सब विवश हैं अब उनके पति हरलाल रघुवंशी अकेले रह गए है परन्तु उन्हें आश्रम परिवार का बहुत बड़ा सहारा है म्रत्यु की सूचना देने पर उनके बेटी बेटे विदिशा श्रीहरि वृद्ध आश्रम पहुंच गए श्री हरि वृद्ध आश्रम के सभी बुज़ुर्गों ने श्री राम जय राम की धुन के साथ नम आंखों से विदा किया वही विदिशा के श्री हरि वृद्ध आश्रम संचालक वेद प्रकाश शर्मा ने उन्हें कंधा देकर अंतिम विदाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!