Report By- साहिल
महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश पर मै हूं “अभिमन्यु” अभियान सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के तहत पुलिस थाना एम्पीनगर के उप निरीक्षक आर के मिश्रा व स्टॉफ द्वारा डीबी मॉल में “मै हुँ अभिमन्यु” का सेल्फ़ी पॉइंट लगाया गया एवं महिलाओं के विरुद्ध हो रही विभिन्न नैतिक असमानता के साथ-साथ दहेज, रुढिवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, ह्त्या, अशिक्षा व लिंग भेद जैसी अन्य सामाजिक बुराईयों के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं इस बुराई का साथ न देने हेतु जागरुक किया गया।