बड़हरा विधानसभा स्तरीय इंडिया गठबंधन का हुआ कन्वेंशन।

बड़हरा विधानसभा स्तरीय इंडिया गठबंधन का हुआ कन्वेंशन।

कन्वेंशन का अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राय और संचालन भाकपा माले का बड़हरा विधानसभा प्रभारी नंद जी ने किया

लोकतंत्र – संविधान को बचाने का है यह चुनाव : सुदामा प्रसाद

बड़हरा, 18 अप्रैल 24

कन्वेंशन को इंडिया गठबंधन से आरा लोकसभा प्रत्यासी सुदामा प्रसाद ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में मोदी सरकार के पसंदीदा चुनावी बांड को गैरसंविधानिक करार दिया है। दस साल में संविधान पर हमलों की सूची बहुत लम्बी है। भाजपा नेताओं ने खुल कर कह दिया है कि 400 पार वाला बहुमत संविधान को बदलने के लिए ही चाहिए और अब संविधान पर मोदी कह रहे हैं कि अम्बेडकर भी आ जाएं तो संविधान को खत्म नहीं कर पाएंगे! संविधान निर्माता का नाम संविधान खत्म करने वाले के रूप में लेने जैसा अहंकार तो मोदीजी ही दिखा सकते हैं। बाबासाहब ने सही कहा था कि संविधान किन लोगों के हाथ में है उसी पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। समय आ गया है संविधान को संविधान विरोधियों के चंगुल से मुक्त करना ही होगा। मोदी हटाओ, संविधान बचाओ।

कन्वेंशन को रामेश्वर प्रसाद, आरा पूर्व सासंद ने कहा कि आज भारतीय गणराज्य की संवैधानिक बुनियाद पर गंभीर हमले हो रहे हैं और दमनकारी सामंती मूल्यों के पुनरुत्थान का माहौल बनाया जा रहा है, आज भारत के सबसे निर्णायक चुनावी जंग में संवैधानिक लोकतंत्र का भविष्य दांव पर लगा हुआ है,हमें इन फासीवादी ताकतों को उखाड़ फेंकना होगा ।भोजपुर के इंडिया गठबंधन के संयोजक बीरबल यादव ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन की धरोहर रही है भोजपुर की धरती,भोजपुर की जनता इस चुनाव में आरएसएस-भाजपा जैसी साम्प्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेंकेगी ।

सभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबन्धन के संयोजक राजद जिला अध्यक्ष बीरबल यादव ने कहा कि आरा सहित पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन को 40 सीट पर जीत दिलाने में लिए जनता तैयार है। आरा में हमे सभी बूथों पर जीत दर्ज करना होगा। तभी हम एनडीए को बिहार से साफ कर सकते हैं।
मुख्य अतिथि भाकपा माले के वरिष्ठ नेता सह पुर्व संसाद रामेश्वर प्रसाद थे। राजद के जिला अध्यक्ष बीरबल यादव , माले के जिला सचिव जवाहर लाल सिंह , आरा लोकसभा के प्रत्याशी कामरेड सुदामा प्रसाद, राजु यादव कयामुद्दीन अंसारी, विष्णु ठाकुर ,संगीता सिंह, विशाल कुमार, विजय यादव , आप के सलेश पांडे, वीआईपी के जितेंद्र कुमार बिनोद विंद , राजद के मनोज सिंह, चंदेश्वर चक्कर बती, पुर्व विधायक सरोज यादव , भीम यादव, कांग्रेस के अनिल कुमार सिंह सयाम सुन्दर पांडे प्रमुख लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!