UP की योगी कैबिनेट ने मंगलवार को जेल मैन्युअल में बड़ा बदलाव किया है।
यह जेल मैन्युअल 1941 में बना था। बदलाव के तहत अंग्रेज और राजा-रजवाड़ों से जुड़ी सारी व्यवस्थाएं खत्म कर दी गई हैं। इससे अब महिला बंदी जेलों में भी शृंगार कर सकेंगी और मंगलसूत्र पहन सकेंगी। बच्चों के जन्म पर उनका नामकरण संस्कार भी हो सकेगा।
खत्म होगी काले पानी की सजा, 100 साल पुराने जेल मैनुअल में बदलाव, जेल में बनेगी खीर और रमजान में मिलेगा खजूर
जेल में जो बच्चा पैदा होगा उसका नामकरण संस्कार वहीं होगा… नामकरण उसके धर्म के मुताबिक धर्मगुरु करेंगे… इतना ही नहीं सरकार उनकी पढ़ाई-लिखाई और खानपान की व्यवस्था भी करेगी.
महिलाएं पहन सकेंगी मनपसंद कपड़े
जेलों में बंद कैदियों के लिए मैनुअल्स में बदलाव किए जा रहे है। इसी के मद्देनजर कैदियों को नई सुविधाएं दी जी रही है। अब महिला बंदियों के लिए जेल में मंगलसूत्र पहनने की छूट दे दी गई है। वे मनपसंद कपड़े खासतौर पर सलवार-सूट भी पहन सकती हैं।