आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़गाँव ने आज बड़गाँव बाज़ार में तिरंगा यात्रा निकाली

बरठीं बिलासपुर।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़गाँव ने आज बड़गाँव बाज़ार में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व प्रधानाचार्य कुलदीप चंदेल ने करते हुए कहा कि ने कहा कि भारत माता के आत्मसम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित हो।सदियों पहले भारत विश्व गुरु हुआ करता था और एक बार फिर भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है. उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव में न सिर्फ देशवासी भाग ले रहे हैं बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं.उन्होंने आजादी के 75 बर्ष पूर्ण होने पर छात्रों से अपने घर पर भी तिरंगा फहराने की अपील लोगों से की और कहा कि अमृत महोत्सव में भागीदारी ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित होनी चाहिए। स्कूली छात्रों ने पाठशाला परिसर से पज्याल जख बाजार से होते हुए कुरमाडा तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर  प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह चंदेल ,प्रवक्ता होशियार सिंह, राज कुमार, रमेश कपिल, जीवन दास, भूपेंद्र सिंह, निक्कू राम भारद्वाज पंचायत प्रधान बड़गांव सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!