रिपोर्ट: दिलदार खान (सुपौल/ बिहार)
Slg:- एसएसबी जवानो को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बहनो ने बंधी रखी
एंकर:- प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सुपौल की बहनों ने आसनपुर स्थित रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी कैंप में एसएसबी के पदाधिकारियों एवं उन के जवानों के कलाई पर राखी बांधी. इस दौरान जवानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिला. वही रक्षाबंधन के कार्यक्रम में डीआईजी राजीव राणा ने बताया कि रक्षाबंधन का यह त्यौहार हमें पवित्रता के ढृढ़ व्रत एवं मर्यादाओं के मीठे बंधन की याद दिलाता है.
ब्रह्माकुमारी सालनी ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहन-भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं.भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है.वास्तव में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता होता है.रक्षा का मतलब हमें हर एक की रक्षा करनी चाहिए.बुराई का त्याग ही सच्चा रक्षाबंधन हैं.
उन्होंने कहा कि विश्व विकारों को खत्म कर हमें पुण्य के कर्म करने चाहिए ताकि परिवार में एकता बनी रहे.हमें परिवार में रहते हुए चिंता व भय नहीं होता. हमें अपने जीवन की बुराइयों से रक्षा करनी चाहिए. उन्होंने बताया कि तिलक लगाने का मतलब आध्यात्मिक स्मृति में टिक जाना होता है. आध्यात्मिक स्मृति में रहकर हर कार्य करने से विजय होती है.उन्होंने कहा कि अगर हम परिवार में रहते हुए अपने भाइयों से डरेंगे तो सच्ची आजादी अमृत महोत्सव नहीं होगा.सच्ची आजादी तभी होंगी जब राखी बांधकर मानसिक विकृतियों बुराइयों एवं कुरीतियों से स्वयं की रक्षा का संकल्प लेना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी होनी चाहिए.व्यक्ति को मनोविकार और बुराइयों व व्यसनों से स्वयं की रक्षाकर अपने को आध्यात्मिक व नैतिक मूल्यों के बंधन में बांधे तभी रक्षाबंधन के पवित्र पर्व की सार्थकता साकार होगी. रक्षाबंधन के कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी शालनी, किरण, लक्ष्मी, सहित आसपास के ग्रामीण ज्योति कुमारी,रंजना कुमारी, रीना कुमारी पूनम कुमारी आदि ने जवानों के कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा किया और भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन मनाया.
बाइट:-DIG राजीव राणा रंग रुट परचिक्षण केंद्र सुपौल