कोतवाली चमोली में पुलिस कर्मियों के लिए बनाई गई आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण #मॉर्डनपुलिसबैरक का पुलिस अधीक्षक चमोली ने किया उद्धघाटन।

माननीय प्रधानमंत्री जी के #स्मार्टपुलिसिंग विजन के अनुरुप MHA से प्राप्त गाइडलाइन व पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड की परिकल्पना के परिपेक्ष्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती #श्वेताचौबे के निर्देशन में पुलिसकर्मियों की जीवनशैली एवं रहन सहन में गुणात्मक सुधार एवं बेहतर वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से कोतवाली चमोली में वर्षों से जर्जर और पुरानी बैरकों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर स्मार्ट बैरक के रूप में अपग्रेडेशन किया गया, जिसका आज दिनाँक 30/09/2022 को पुलिस अधीक्षक चमोली महोदया द्वारा उद्धघाटन किया गया।
पुलिस कर्मियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श बैरक के निर्माण का मुख्य उद्देश्य बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों को स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है,जिससे पुलिसकर्मी जब दिन भर की भाग-दौड़ एवं थकान भरी ड्यूटी से जब बैरिक में आराम करने आये तो उन्हें घर जैसी अनुभूति एवं पूर्ण सुविधा मिल सके और वे शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रह सकें।R9. भारत T.V