छिंदवाड़ा जिले की सभी तहसीलों में संवाददाता नईं भर्ती प्रारंभ…

ब्रेकिंग न्यूज
जिला ब्यूरो चीफ साहिल
MN,7999509427
MN,8878420082

छिंदवाड़ा जिले की सभी तहसीलों में संवाददाता नईं भर्ती प्रारंभ

जिला जनसंपर्क कार्यालय छिंदवाड़ा, म.प्र.
समाचार
अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर आज 100 वर्ष या 100
वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित करने के निर्देश
छिन्दवाड़ा/30 सितंबर 2022/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. द्वारा 100 वर्ष या 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को आगामी एक अक्टूबर अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मानित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं । इन निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा तहसीलवार 29 राजस्व व अन्य अधिकारियों को नियुक्त कर उन्हें निर्देश दिये हैं कि 100 वर्ष या 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर एक अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर उन्हें सम्मान पत्र, पुष्पहार, शाल व श्रीफल से सम्मानित करें । साथ ही संबंधित क्षेत्र के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/राजस्व अनुविभागीय अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाया जाना सुनिश्चित करें ।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री ओ.पी.सनोडिया ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर एक अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये तहसील छिंदवाड़ा में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/राजस्व अनुविभागीय अधिकारी छिन्दवाडा श्री अतुल सिंह, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी छिन्दवाडा श्री अजयभूषण शुक्ला और आयुक्त नगरपालिक निगम छिन्दवाडा, तहसील परासिया में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/राजस्व अनुविभागीय अधिकारी परासिया श्री मनोज कुमार प्रजापति, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी परासिया सुश्री नीलिमा राजलवाल और उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, तहसील उमरेठ में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उमरेठ श्रीमती सुनैना ब्रम्हे और जिला खनिज अधिकारी श्री मनीष पालीवाल, तहसील जुन्नारदेव में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/राजस्व अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव श्री एम.आर.धुर्वे, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जुन्नारदेव सुश्री रेखा देशमुख और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, तहसील तामिया में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तामिया श्री संजय बरहैया और सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री एन.एस.बरकड़े, तहसील अमरवाड़ा में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमरवाड़ा सुश्री छबी पंत और जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, तहसील हर्रई में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हर्रई श्री रत्नेश ठवरे और जिला शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा श्री अरविंद चौरागढ़े, तहसील चौरई में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/राजस्व अनुविभागीय अधिकारी चौरई श्री ओ.पी.सनोडिया, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी चौरई महेश अग्रवाल और कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें श्री संजीव सनोडिया, तहसील चांद में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी चांद श्री आशीष उपाध्याय, तहसील बिछुआ में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बिछुआ श्री दिनेश उईके और जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजू मरावी, तहसील सौंसर में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/राजस्व अनुविभागीय अधिकारी सौंसर श्री श्रेयांश कुमट, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सौंसर श्री मनोज चौरसिया और जिला योजना अधिकारी श्री यशवंत वैद्य, तहसील मोहखेड़ में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मोहखेड़ श्रीमती मीना दसरिया और जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मोनिका बिसेन तथा तहसील पांढुर्णा में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/राजस्व अनुविभागीय अधिकारी पांढुर्णा श्री आर.आर.पांडे, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पांढुर्णा श्री वीरबहादुर सिंग और परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री जगदीश इडपाचे को नियुक्त किया गया है ।
क्रमांक/288/2738/22
समाचार
पर्यटन क्विज में छिंदवाड़ा ने मारी बाजी, एक्सीलेन्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कमाया नाम
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर आया छिंदवाड़ा
52 जिलों की टीमों ने लिया स्पर्धा में भाग
छिन्दवाड़ा/30 सितंबर 2022/ मध्यप्रदेश पर्यटन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा जिले की शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की टीम ने बाजी मारते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हाल में आयोजित प्रतियोगिता में जिले की टीम ने अपनी सहभागिता की।
जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद छिंदवाड़ा के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत ने बताया कि भोपाल में लिखित प्रतियोगिता में 52 जिलों में पहली 6 चयनित टीम में छिंदवाड़ा उत्कृष्ट विद्यालय की टीम ने अपना स्थान बनाया और मल्टी मीडिया क्विज में छिंदवाड़ा जिले की टीम विजेता वर्ग में सम्मिलित हुई। विजेता वर्ग में जिला मंदसौर प्रथम, भिंड व्दितीय और छिंदवाड़ा तृतीय स्थान पर रहे। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से कक्षा बारहवीं के कृष्णा मिश्रा, योगेश्वरी पवार और कक्षा ग्यारहवीं से कल्पना मदनकर विजेता टीम का हिस्सा बने। यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा स्कूल शिक्षा पर्यटन विकास निगम, जिला प्रशासन और जिला पुरातत्व, पर्यटन और संस्कृति परिषद के सहयोग से की गई है। प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता लाने और पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पर्य़टन बोर्ड सालाना पर्य़टन क्विज का आयोजन करता है। उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेंद्र नारायण के मार्गदर्शन में 10 सितंबर को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता हुई थी जिसमें इस टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद मार्गदर्शक शिक्षक श्री सुशील चौरसिया और श्री संजय मोहोड़ के साथ यह टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुँची एवं प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया।
क्रमांक/289/2739/22

समाचार
छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय कैरियर अवसर मेला में 303 विद्यार्थियों का प्रारंभिक चयन
छिन्दवाड़ा/30 सितंबर 2022/ शासकीय स्वशासी पीजी महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ अमिताभ पांडे ने बताया कि स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत गत दिवस महाविद्यालय में संपन्न जिला स्तरीय कैरियर अवसर मेला में 24 कंपनियों के अधिकारियों ने 627 विद्यार्थियो का साक्षात्कार लिया जिसमें से 303 विद्यार्थियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया है । इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री व्ही.पी.शुक्ला सहित सभी कंपनियों के अधिकारी, श्री विजय कुसुम्बे, श्री दौलत पटेल महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.लक्ष्मीचंद, डॉ.डी.डी.विश्वकर्मा, डॉ.अनिल जैन, डॉ.प्रतिभा श्रीवास्तव, डॉ.दीप्ति जैन, स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन योजना के डॉ.पी.एन.सनेसर, डॉ.जे.एम.पुसाम, डॉ.टीकमणी पटवारी, प्रो.महेंद्र साहू व डॉ.अर्चना चतुर्वेदी और विद्यार्थीगण आकाश पटेल, अनिमेष, विजय, अंकित सरेठा आदि उपस्थित थे ।
क्रमांक/290/2740/22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!