गुरुकृपा कृषि सेवा केंद्र भीमपुर ने कृषि मेले में फ्री वितरण की किसानों व जनप्रतिनिधियों को नैनो यूरिया

गुरुकृपा कृषि सेवा केंद्र भीमपुर ने कृषि मेले में फ्री वितरण की किसानों व जनप्रतिनिधियों को नैनो यूरिया

नैनो यूरिया से यूरिया की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है:-प्रमोद आर्य

संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा/भीमपुर:-गुरुकृपा कृषि सेवा केंद्र भीमपुर के संचालक प्रमोद आर्य ने खंड स्तरीय कृषि मेला समापन के दौरान
सभी जनप्रतिनिधियों व किसानों को
लभगभ 40 से 50 नग नैनो यूरिया फ्री वितरित की।गुरुकृपा कृषि सेवा केंद्र के संचालक प्रमोद आर्य ने बताया कि फ्री नैनो यूरिया बाटने का उद्देश्य यह हैं कि किसानों को नैनो यूरिया के बारे में जानकारी हो।सीजन
के समय मे यूरिया खाद आसानी से उपलब्ध नही होती हैं,जिससे किसानो
को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता हैं।जबकि नैनो यूरिया भी यूरिया खाद का ही काम करती हैं।पर किसानों को
इसके बारे में जानकारी कम है।और नैनो यूरिया पर किसान उतना भरोसा नही रख पा रहे है।इसलिए हमारे संस्थान की तरफ से किसानों व जनप्रतिनिधियों को प्रैक्टिकल करने के लिए फ्री में नैनो यूरिया वितरण की गई हैं।ताकि किसान नैनो यूरिया को समझे।जिससे सीजन पर यूरिया खाद के स्थान पर नैनो यूरिया का उपयोग कर यूरिया की कमी को पूरा कर अच्छी उपज ले सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!