नहर निर्माण कार्य को लेकर किसानों में आक्रोश:कच्ची नहर को पक्का करने के लिए बना रहे नाला

नहर निर्माण कार्य को लेकर किसानों में आक्रोश:कच्ची नहर को पक्का करने के लिए बना रहे नाला, खेतों तक पानी नहीं पहुंचने का डर

 


बाड़ी शहर के बसेड़ी रोड पर कृषि उपज मंडी के पास पार्वती बांध से निकली मेल कैनाल की ब्रांच रोड माइनर स्थित है। यह रोड माइनर कैनाल बसेड़ी रोड से होते हुए बाड़ी के गुम्मट क्षेत्र के कुछ एरिया के खेतों को सिंचित करते हुए रानपुर गांव तक जाती है।

जिससे करीब 2 हजार बीघा खेतों में सिंचाई होती है। वर्तमान में सिंचाई विभाग द्वारा इस रोड माइनर को पक्का किया जा रहा है। जिसके तहत करीब 2 फुट चौड़ा निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य का नहर से जुड़े किसानों में आक्रोश है।

किसानों का आरोप है कि जिस नक्शे से निर्माण कार्य हो रहा है, उससे बनी सकरी नहर से पानी ज्यादा मात्रा में नहीं जा पाएगा। ऐसे में उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंचेगा।

इसको लेकर किसानों ने जिला प्रशासन के साथ स्थानीय विधायक से नहर को पहले की तरह बनाए जाने और निर्माण कार्य को रोके जाने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो नहर क्षेत्र से जुड़े किसान आंदोलन करेंगे ।प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!