सकलडीहा। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चार दिवसीय विकासखंड स्तरीय संदर्भ दाता प्रशिक्षण का डायट पर समापन हुआ।
इस दौरान संदर्भदाताओं को कक्षा एक से तीन तक के छात्रों में भाषा और गणित का कौशल पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान निपुण भारत अभियान शुरू किया गया है। इस क्रम में डायट पर चार दिवसीय विकास खंड स्तर पर प्रशिक्षु संदर्भदाताओं को सीखे गये प्रशिक्षण कौशल को विकास खंड स्तर पर आयोजित होने वाले निपुण भारत मिशन की कार्यशालाओं को प्राथमिक शिक्षक स्तर पर विकसित करने का आवाह्न किया