प्रतापपुर: मौसम ने ली करवट, वज्रपात से 28 बकरियों की मौत, चरवाहे पर कुदरत मेहरबान, बच गई जान…

Slug:प्रतापपुर: मौसम ने ली करवट, वज्रपात से 28 बकरियों की मौत, चरवाहे पर कुदरत मेहरबान, बच गई जान…

Location:Pratappur,Chatra
By:Kr Chandan

Anchor: प्रतापपुर:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पेड़ के नीचे खड़ी 30 बकरियों की एक साथ मौत हो गई, वहीं चरवाहा बाल-बाल बच गया. मौके पर पहुंचे पंचायत के जनप्रतिनिधि और पटवारी ने प्रकरण तैयार कर मालिक को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। घटना प्रतापपुर के टंडवा पंचायत अंतर्गत अशनाही गांव की है। बरसात की वजह से चरवाहा बकरियों के साथ महुआ के पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी, और सारी बकरियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में 28 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पेड़ के दूसरी ओर खड़ा चरवाहा बाल-बाल बच गया। वही इस मामले पर टंडवा पंचायत के मुखिया किशोर यादव ने भुक्तभोगियों को मुआवजा दिलाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!