बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील सभागार में अगस्त माह के शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अमृत महोत्सव की छटा देखने को मिला..

R9 भारत बलरामपुर से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील सभागार में अगस्त माह के शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अमृत महोत्सव की छटा देखने को मिला

। मुख्य द्वार से सभागार तक तिरंगे के बैनर,और अमृत महोत्सव के पोस्टर लगे रहे।वहीं समाधान दिवस के ठीक एक दिन पहले नवांगतुक जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने उतरौला के कानूंन गो कप्तान मिश्रा को भ्रष्ट्राचार के आरोप में निलंबित करके जिले के अधीनस्थ अधिकारियों को संदेश दे दिया की ,उन्हें लापरवाही,और भ्रष्ट्राचार कतई बर्दाश्त नहीं होगा।
उन्होंने अपने संबोधन में अधीनस्थ अधिकारियों को भी चेताया की शासन की मंशानुरूप योजनाओं को धरातल पर लाना उनकी प्राथमिकताओं में सर्वोच्च है,विभागीय कार्यों,और जनता की समस्याओं का निराकरण करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
एक कानूनगो के निलंबन की कारवाही के कड़े रुख के बाद आज समाधान दिवस में विभागों के अधिकारियों को भी मुस्तैद देखा गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना,सहित तमाम विभागाध्यक्ष समाधान दिवस में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!