बलिया बैरिया । स्थानीय नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी के तौर पर शनिवार को पूनम सिंह पत्नी हरि सिंह..

बलिया न्यूज

डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर प्रभुनाथ सिंह पत्रकार आर 9 भारत बलिया

बलिया बैरिया । स्थानीय नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी के तौर पर शनिवार को पूनम सिंह पत्नी हरि सिंह ने अपने पूरे लॉव लश्कर व गाजे बाजे के साथ घर से चलीं तो फूलो की बारिश हुई तथा काफिला के रूप में बाजार भ्रमण के उपरांत तहसील कैम्पस में पहुँचकर अपना नामांकन किया। नामांकन से पूर्व पूनम सिंह का काफिला चिरैया मोड़ से पैदल भ्रमण करते हुये देवराज ब्रम्हमोड़, बैरिया बाजार में तिराहा स्थित द्वाबा के मालवीय स्व0 मैनेजर सिंह का माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लेकर हजारों की संख्या में काफिला पूनम सिंह संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है का गगनभेदी नारा लगाते हुये तहसील तक पहुंचा। पूनम सिंह ने उपजिलाधिकारी न्यायालय में बने निर्वाचन कार्यालय में अपने परिजनों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन दो सेटों में किया। नामांकन के उपरांत पत्रकारों से अपने संछिप्त वार्ता में पूनम सिंह ने कहा कि नगर पंचायत की सम्मानित जनता का अपार सहयोग मुझे मिल रहा है। मुझे उम्मीद ही नही नही अपितु दृढ़ विश्वास है कि बैरिया की देव तुल्य जनता उस मुकाम पर पहुँचायेगी जिसके लिये आज यह नामांकन मेरे द्वारा किया गया। मैं आप लोगो की माध्यम से नगर पंचायत की सम्मानित जनता को यह विश्वास दिलाती हूँ कि जाति पाति व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बैरिया का विकास होगा। नगर पंचायत बैरिया को आदर्श नगर पंचायत बैरिया बनाकर दिखाउंगी। नगर पंचायत का चौमुखी विकास,भयमुक्त,अपराधमुक्त व गुंडाराज का खात्मा करना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। नव सृजित नगर पंचायत के चौमुखी विकास के लिये प्रदेश सरकार का खजाना से काफी धन मिला। परंतु अफसोस उस धन को सिर्फ व सिर्फ लूटने व बंदरबांट करने का काम किया गया। नगर पंचायत स्थित तहसील परिसर का परिक्रमा करने से ही सारा विकास का पोल खुल जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!