बेतिया में एक 15 साल की लड़की के साथ रेप हुआ है। इतना ही नहीं रेप का विरोध करने पर आरोपी युवक ने लड़की के नहाते वक्त चुपके से बनाए हुए वीडियो को वायरल करने का धमकी भी दिया हैं।
पुरा मामला जिले के नरकटियागंज शहर के एक मुहल्ले का है। जहां घर में अकेली नबालिग लड़की को देख उसके चाचा के लड़के ने रेप के घटना को अंजाम दिया है। घटना में आरोपी युवक के साथ उसका बड़ा भाई भी शामिल था। रेप के बाद दोनों युवक फरार हो गए। मामले में नाबालिग लड़की ने शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अपने चाचा के दो लड़के मो फैज एवं मो राजन को आरोपित किया है। घटना मंगलवार की शाम की है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसके घर के लोग मोहर्रम के मेला में गये हुए थे। नाबालिग घर में अकेली थी और नहा रही थी।उसी दौरान उसके चाचा के लड़का फैज एवं राजन उसके घर में घुस गए और उसका नहाते वक्त का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसको निर्वस्त्र हालत में ही पकड़ लिया और खिंच कर बेड तक ले गया। जब नाबालिग ने विरोध किया तो उसका वीडियो दिखाते हुए कहा कि शोर करोगी तो यह वीडियो फेसबुक पर वायरल कर देंगे। उसके बाद उसके साथ रेप किया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आवेदन में यह भी बताया है कि कुछ दिन पहले राजन ने भी जबरन उसके साथ रेप किया था। लेकिन पंचायती के माध्यम से मामला सुलझा लिया गया था। वहीं मामले में नरकटियागंज शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।और पीड़ित लड़की को मेडिकल एवं 164के बयान के लिए बेतिया भेज दिया गया है। और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।उन्होंने बताया कि एक आरोपी नाबालिग को उसके पिता थाना लेकर आये थे।किंतु जाँच के बाद उसे मुक्त कर दिया गया है।जांच पड़ताल के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।।