भारत रत्न लोह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर निकली विराट जल कलश यात्रा

इटारसी

 

भारत रत्न लोह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर निकली विराट जल कलश यात्रा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 वी जयंती पर जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा नर्मदापुरम से इटारसी तक आयोजित एकता रैली में सर्व समाज सम्मिलित हुआ और सभी ने एकता के सूत्र में बनते हुए अखंड भारत के नव निर्माण का संकल्प लिया l अखंड भारत के शिल्पी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी एकता अखंडता के रूप में कुर्मी क्षत्रिय समाज की अगुआई में मनाई गई प्रातः 8:00 अनेक सामाजिक जैन नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर एकत्रित हुए यहां पतित पावनी मां नर्मदा की पूजा अर्चना के उपरांत उनके पावन जल से 51 किलो का ताम्रपत्र भरा गया और फिर यहीं से शुरू हुई सरदार पटेल जल कलश यात्रा । इटारसी की सीमा पर पहुंचकर यह यात्रा अखंड और विराट स्वरूप में बदल गई क्योंकि यहां पर दो खेड़ा नहर के पास जिले भर के सामाजिक जन यात्रा में शामिल हुए जल कलश एवं लौह पुरुष की भव्य झांकी के साथ निकली इस विराट यात्रा में सैकड़ों जन पैदल तो सैकड़ों जन वाहन पर सवार थे सबसे पीछे किसान की पहचान ट्रैक्टर की रैली भी चल रही थी इस यात्रा का यादव समाज एवं क्रांतिकारी किसान संगठन ने पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में यात्रा की भव्य अगवानी की गई इस प्रमुख स्थान पर सुंदर स्वरूप में सजाई गई लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का नर्मदा जल से मंत्र उच्चारण के साथ अभिषेक किया गया अभिषेक के बाद जिलेभर से आए कुर्मी समाज संगठन के सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर भारत माता एवं सरदार पटेल के जय कारे लगाएं इसके पश्चात सर्व समाज को साथ लेकर कुर्मी समाज में एकता अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया एवं देश के नवनिर्माण में अपनी महती भूमिका निभाने का आवाहन किया करीब 6 घंटे तक चली इस मैराथन जल कलश एकता यात्रा में कुर्मी समाज के युवाओं का अनुकरणीय योगदान रहा ।

R9. भारत जिला ब्यूरो नर्मदापुरम
योगेश राजभर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!