दामजीपुरा से संवाददाता इदरीश विरानी की रिपोर्ट
क्षेत्र में लगातार चोर गिरोह सक्रिय क्षेत्र में चार चोरी हो चुकी है पुलिस द्वारा एक भी चोरी अभी तक नहीं पकड़ाई गई
झल्लार पुलिस के अंतर्गत चोरों के हौसले बुलंद
चौथी चोरी की वारदात:
ग्राम चांदू
ऑटो पार्ट्स दुकान का ताला तोड़ कर चोरी, की
घटना स्थल पेट्रोल पंप चांदू के सामने लाखाझीरि जोड़ पर बीती रात 1 से 3 बजे की घटना

1- सहकारी कापरेटिव बैंक चांदू में
2- पलस्या मैं लख्मीचंद आर्य के निवास में लाखों रुपए की चोरी
4 ग्राम चांदू गायक वाड डॉक्टर के यहां लाखों रुपए की चोरी
3- महेंद्र आर्य लल्लू पटेल की दुकान में ऑटो पार्ट्स में आज चोरी
चोरी की वारदातों लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार बीती रात को झल्लार थानांतर्गत गांव चांदू में लाखाझीरि जोड़ पर अज्ञात चोरों ने आॅटो पार्ट्स की एक दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया बताया गया कि सबसे पहले बिजली को बंद करके बल्फ फोड़ दिए गए सटर में ताला लगा हुआ था उसे पत्थर से तोड़ कर फोड़ दिया गया वही सीसीटीवी कैमरे लगे थे उसे भी क्षति पहुंचाई गई है केबल को तोड़ा गया है वहीं सीसीटीवी कैमरे को चालू करने के बाद जानकारी लग सकती थी परंतु केवल काटने से रिकॉर्ड नहीं हो पाया वही पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे की सी सी टीवी के अनुसार शनिवार की दरमियानी रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर चोरी की है जानकारी के अनुसार बिजली को बंद किया है उसके बाद लाइट बंद कर के ताले तोड़े परंतु चेहरा स्पष्ट नहीं दीख पा रहा है बताया गया कि चोरी करने वाले चोरों का कुछ इरादा बड़ा था परंतु शायद किसी कारणवश बड़ी चोरी को अंजाम नहीं दे पाए अन्यथा पूरा सामान दुकान का बिखेर दिया गया था शायद पूरा सामान बटोरने की तैयारी में चोर लगे थे परंतु कहीं शायद किसी कारणवश कोई दिक्कत के चलते चोर इस कार्य में सफल नहीं हो पाए और कुछ थोड़ा बहुत सामान ही बटोर पाए लेकिन चोरों का इरादा कुछ बड़ा ही था
पुलिस ही मामला दर्ज कर जांच शुरू करेंगी
बताया कि चोरों के हौसले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं क्षेत्र में बड़ी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है चार चोरी हो चुकी है पहली चोरी गायकवाड डॉक्टर के घर लाखों रुपए के गहने साफ कर दिए थे जिसका आज तक नहीं पता दूसरी चोरी सहकारी बैंक कापरेटिव बैंक चांदू में बड़े-बड़े ताले तोड़ने की कोशिक किं दूसरी चोरी ग्राम पलस्या में लख्मीचंद आर्य के यहां लाखों रुपए व लाखों के गहने चोरी की जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया आज फिर वही ग्राम चांदू में पटेल ऑटो पार्ट्स में चोरी को अंजाम दिया लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है लगातार चोरियों में सफल होने से चोरों के हौसले बुलंद है और लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जिससे क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित है ग्रामीण अंचल की सुरक्षा में लगातार चोर सेंध लगा रहे हैं पुलिस आवेदन लेकर मामला दर्ज करके अपनी इतिश्री कर ले रही है जिससे जिले की संवेदनशील पुलिस कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है