जिला जनसंपर्क कार्यालय छिन्दवाड़ा, म.प्र.
जिला ब्यूरो चीफ साहिल
मोबाइल नम्बर 7999509427
समाचार
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में पंचायती
राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को करेंगे संबोधित
छिन्दवाड़ा/ 04 अगस्त 2022/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास भोपाल से वीडियो काँफ्रेंस के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। सभी मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, धर्मगुरू, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विशिष्ट व्यक्ति आदि भी इस कार्यक्रम से एन.आई.सी के माध्यम से जुड़ सकेंगे। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि एन.आई.सी.के साथ ही जिले की पंचायती राज संस्थाओं और उपयुक्त स्थलों पर मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने व देखने की समुचित व्यवस्था करें।
क्रमांक/35/2185/22