विधुत निगम ने किया उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम का आयोजन
बयाना। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को बयाना के एक मैरिज होम में विधुत निगम की ओर से उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम का आयोजन विधुत निगम के अधीक्षण अभियंता संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विधुत निगम के अधिकारीयों व कर्मचारीयों सहित महिलाओं व आमजन ने भी बढचढकर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधीक्षण अभियंता ने कहा कि विधुत उर्जा अब विश्व की महती आवश्यकता बन गई है। जिसके बिना विकास की परिकल्पना भी निरर्थक है। उन्होंने कहा कि हमें भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए आज उर्जा के दुरूप्योग को रोकने व संरक्षण और बचत के उपाय अपनाने की भी आवश्यकता है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए वहीं सहगल एंड पार्टी की ओर से नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर विधुत उर्जा को लेकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम संयोजक व सहायक अभियंता पी के शर्मा ने बताया कि यह आयोजन केन्द्र सरकार के उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले 25 सालों में उर्जा के विकास और उपलब्धियों को लेकर किए जाने वाली योजनाओं से आमजन को अवगत कराने के उद्देश्य से किया गया है।