वीरांगना फूलन देवी की मनाई गई 21 वीं पुण्यतिथि।

झारखंड निषाद विकास संघ पलामू प्रमंडल के द्वारा उंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र के जोगा पंचायत अंतर्गत बिरजा मोड़ के समीप सोमवार को शहीद क्रांतिकारी महिला, पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की 21 वीं पुण्यतिथि पर श्रधान्जलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के मुख्य अतिथि विनोद चौधरी, व विशिष्ट अतिथि शैलेश चंद्रवंशी, पूर्व जिला परिषद सदस्य डंडा विजय चौधरी, निषाद विकास संघ के पलामू जिला अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे, सभा का संचालन सुकेंद्र चौधरी कर रहे थे। इस मौके पर गोपाल राम, विनोद चौधरी, विजय राम, विश्रामपुर जिला पार्षद, उदेश चौधरी, लालबिहारी चौधरी, राम चरित्र चौधरी, जोगा पंचायत समिति सदस्य सुनैना देवी के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे।