जिलाधिकारी महोदय बलरामपुर डॉ महेन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री राजेश कुमार सक्सेना द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों/गुरुजनों को सप्रेम अंग-वस्त्र/पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी जनपद बलरामपुर डॉ महेन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर जनपद बलरामपुर के शिक्षकों/गुरुजनों को सप्रेम अंग-वस्त्र/पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
R9 भारत बलरामपुर से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट