बलात्कार एवं महिला को बेचने की झूठी रिपोर्ट कर उगाही करने वाला गिरोह को मोरवा पुलिस ने पकड़ा….

R9.भारत टीवी
ब्यूरो चीफ अमित पाण्डेय
सिंगरौली

बलात्कार एवं महिला को बेचने की झूठी रिपोर्ट कर उगाही करने वाला गिरोह को मोरवा पुलिस ने पकड़ा।

 

 

गिरोह के दो पुरुष एक महिला गिरफ्तार उगाही की गई 98000 रकम भी जप्त।

05 / सितम्बर / 2022 【सिंगरौली】

(बैढ़न) : पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा की सतत निगरानी में थाना प्रभारी मोरवा को बड़ी सफलता मिली जब बलात्कार व महिला को बेचने की झूठी रिपोर्ट कर उगाही करने वाले गिरोह का झूठ उजागर कर रिपोर्ट करने वाली महिला एवं उसके सहयोगियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

महिला की रिपोर्ट सुनकर तत्काल थाना प्रभारी मोरवा द्वारा स्वयं प्रकरण की जांच।

जानकारी के अनुसार दिनांक 04/09/22 को आवेदिका संतुला कुमारी वैस ने अपने ही गांव के संतोष कुमार वैश्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने आई की दिनांक 23/08/22 को संतोष वैश्य ने बैढ़न में जूस में नशे की दवा मिलाकर पिलाया और मुझे हैदराबाद में बेंच दिया था, महिला की रिपोर्ट सुनकर तत्काल थाना प्रभारी मोरवा द्वारा स्वयं प्रकरण की जांच की, महिला के कथन लिया जो महिला अपने कथन में सच्चाई नहीं प्रतीत हुई लगातार और बार-बार पूंछने पर कभी हैदराबाद जाना, कभी पटना जाना बताई जिस पर साइबर व साक्ष्यों के आधार बातें झूठी प्रतीत हुई सघनता से जांच करने पर एक गिरोह का पता चला तथा संतोष वैश्य से पूछताछ पर महिला एवं गिरोह के सदस्यों द्वारा दबाव बनाकर प्रार्थी संतोष से ₹100000 ले लिया गया था तथा पुनः पचास लाख रुपए की मांग की जा रही थी। जो प्रार्थी के देने से मना कर दिया गया जिस पर आरोपिया और उसके साथी महिला को पुनः रिपोर्ट दर्ज कराने महिला थाना एवं मोरवा थाना लेकर गए।

जांच रिपोर्ट पर थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी को महिला की रिपोर्ट पूरी तरह झूठी लगी।

संपूर्ण जांच जिस पर महिला थाना प्रभारी, वन स्टाप की काउन्सिलिंग रिपोर्ट, एवं साइबर सेल की जांच रिपोर्ट पर थाना प्रभारी मोरवा को महिला की रिपोर्ट पूरी तरह झूठी लगी जिस पर प्रार्थी संतोष वैश्य की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 510/22 धारा 388, 389, 120 बी आईपीसी का अपराध दर्ज कर विवेचना की गई जिस पर पता चला कि महिला अपने पति को तलाक देकर अपने प्रेमी से मिलने दिल्ली गई थी तथा लौटकर गिरोह के साथ प्लानिंग कर अपने गांव के ही संतोष वैश्य को फसाने की सोची और दबाव बनाकर 1 लाख रूपये ले लिए तथा आगे 50 लाख रूपये की मांग की गई लेकिन पुलिस की जांच में असली अपराधी बेनकाब हुई जिसमें महिला संतुला वैश्य, रामजी बैश्य, हाकिम वैश्य सभी निवासी ग्राम बरवानी गिरफ्तार कर लिये गये तथा अन्य साथियों की गिरफ्तारी की जाएगी गिरोह से ₹98000 एवं तीन मोबाइल जप्त किया गया है।

उपरोक्त कार्रवाई में : थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी के साथ उपनिरीक्षक रूपा अग्निहोत्री, उपनिरीक्षक सी.के.सिंह, सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह, अरविंद चौबे, प्रधान आरक्षक संजय परिहार, अर्जुन सिंह, प्रवीण कर्चुली, विक्रम सिंह, सुरेश परस्ते, महिला आरक्षक पूजा त्रिपाठी, ज्योति पांडे, महिला थाना प्रभारी शीतला यादव व साइबर सेल से सोबाल वर्मा, दीपक परस्ते शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!