श्री गोगेश्वर सेवा समिति के माध्यम से श्री गोगेश्वर शिव धाम भीर-नईगढ़ी में किया गया भव्य दही-हांडी उत्सव का आयोजन। आयोजन में मुख्य अतिथि रीवा सांसद जनार्दन मिश्र रहे और विशिष्ट अतिथियों में मनगवां विधायक डॉ पंचू लाल प्रजापति उपस्थित रहे, साथ ही समिति के संरक्षक भूतपूर्व जनपद उपाध्यक्ष नईगढ़ी नृपेंद्र सिंह पिंटू और अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंजबिहारी तिवारी, पुष्पराज सिंह, अच्छेलाल साकेत, बिनोद पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
आस-पास के क्षेत्र के सम्मानितगणों की उपस्थिति ने श्री गोगेश्वर शिव धाम में उमड़े जनसैलाब का भरपूर उत्साहवर्धन किया।
The GTM CLUB कुशहा ने दही-हांडी फोड़कर प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
समिति के अध्यक्ष यशवर्धन सिंह, सचिव गौरव सिंह मन्नी , उपाध्यक्ष संजू पाण्डेय , मीडिया प्रभारी शिवेंद्र सिंह, प्रियेश पाण्डेय, राजा सिंह, महेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह टाटू , अतुल
सिंह, योगेश सिंह, साहिल सिंह, आकाश सिंह, सर्वेश, एवं अन्य समिति के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे।मंच संचालन ज्ञान ज्योति स्कूल के डायरेक्टर मनोज सिंह, प्रिंस सिंह ने किया।
दही हांडी प्रतियोगिता में 5 टीमें हुई शामिल 2.30 बजे से शुरू हुआ रंगारंग दही हांडी उत्सव जो शाम 8 बजे द जीटीएम क्लब कुशहा के जीत एवं भंडारा महाप्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुआ। दही-हांडी प्रतियोगिता की विजेता रही द जीटीएम क्लब कुशहा को 11,000 रुपये नगद पुरस्कार एवं यादगार कप दिया गया । विजेता टीम का उत्साह वर्धन श्री गोगेश्वर सेवा समिति के सभी सदस्यों के द्वारा किया गया पुरस्कार वितरण का कार्य समिति के संरक्षक पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नृपेंद्र सिंह पिंटू एवं अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंज बिहारी तिवारी द्वारा साझा रूप से किया गया।
अगले वर्ष दुगुने उत्साह के साथ और भव्य रूप देने का सभी ने संकल्प किया , श्री गोगेश्वर शिव धाम के बाबा भोलेनाथ की कृपा सब पर बनी रहे इसी कामना के साथ इस वर्ष का दही-हांडी उत्सव सम्पन्न हुआ।
शिवेंद्र सिंह की रिपोर्ट