रविवार को श्री विनायक सेवा समिति नोआमुंडी के सेवा शिविर का आयोजन नोआमुंडी बाजार में किया गया।

कावरियों के सेवा को समर्पित इस आयोजन में कावरियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई, भोजन में पूरी, सब्जी का आनंद उठाते हुए कावरियां मुर्गा महादेव मंदिर के और प्रस्थान किए। साथ ही कार्यक्रम में सरोज भजन संग जमशेदपुर आए कलाकारों ने मनमोहक भजनों से भक्तों का दिल जीत लिया। भजन की ताल पर कावरियाँ थिरकते हुए दिखे। कावरियाँ झूमते गाते हुए कावड़ यात्रा पूर्ण करने नोआमूंडी बाजार से निकले। बता दें की पावन श्रावण मास में हजारों कावरियाँ नोआमूंडी से 18 किलोमीटर दूर मुर्गा महादेव मंदिर जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।