सन्त शिरोमणि अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का तीन दिवसीय 423 वां जन्मोत्सव समारोह 25, 26 व 27 अगस्त को जन्मस्थली व तपोस्थली रामगढ़ में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा..

सन्त शिरोमणि अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का तीन दिवसीय 423 वां जन्मोत्सव समारोह 25, 26 व 27 अगस्त को जन्मस्थली व तपोस्थली रामगढ़ में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा।

जन्मोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओ की भारी भीड़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। वहीं मठ प्रशासन ने भी तैयारी तेज कर दी है।

कीनाराम मठ के अंदर व बाहर किनेश्वर महादेव मंदिर, विश्राम बाबा मंदिर, बाबा कीनाराम जी द्वारा निर्मित कूप का रंग रोगन, साफ-सफाई कार्य तेजी से चल रहा है। क्षेत्र के सैकड़ो युवाओं की टोली श्रमदान करके मठ की सफाई में अपना योगदान दे रहे। मेला के लिए दुकानदार अभी से अपने दुकानों का सीमांकन करके निशान लगाकर अपनी जगह सुरक्षित कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!