हर-घर तिरंगा अभियान दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में मनाया जा रहा है………

ब्रेकिंग न्यूज़

जिला ब्यूरो एवं सिटी संवाददाता ललित रघुवंशी की विशेष रिपोर्ट

आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव अंतर्गत हर-घर तिरंगा अभियान दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में मनाया जा रहा है

। इसी श्रृंखला में नगर परिषद चाँद में भी अभियान की भव्य शुरुवात हुई । नगर के सभी शासकीय एवं निजी स्कूल, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ टीचर वेलफेयर सोसायटी सहित नगर के वरिष्ठजन सहित आम जनसमुदाय में सामूहिक रैली निकाल कर लोगो को अपने-अपने घरों प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा लगने के लिए प्रेरित किया । नगर परिषद चाँद अध्यक्ष श्री दानसिंह पटेल ने बताया रैली के आयोजन की तैयारी विगत 3 दिनों से प्रारंभ थी नगर के हर घर मे तिरंगा लहराये इसके लिए नगर के नगर परिषद द्वारा निःशुल्क झंडा वितरण की व्यवस्था की गई है आज जागरूकता रैली शासकीय हाई स्कूल से प्रारंभ होकर प्रमुख चौराहे से नगर के मुख्य मार्ग होते हुए बाजार चौक चाँद में समाप्त हुई , जिसमे मुख्य रूप से नगर परिषद उपाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, थाना प्रभारी विष्णु मिश्रा, सीएमओ राधेश्याम चौधरी मंडल अध्यक्ष कामेंद्र ठाकुर, आदित्य ठाकुर, प्राचार्य अनिल रघुवंशी, संकुल प्राचार्य चितरंजन जंघेला,बनवारी महोरे, योगेश सोलंकी, मुन्ना पटेल, संगीत जैन, हरीश शर्मा, नावेल रघुवंशी, रश्मि बर्मा ,मंटा रघुवंशी घनश्याम साहू अमित चौधरी सहित समस्त शालाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं, नगर परिषद के कर्मचारी सहित वरिष्ठजन, आमजन उपस्थित रहे

R9 भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल से जिला ब्यूरो चीफ साहिल एवं सिटी संवाददाता ललित रघुवंशी की विशेष रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!