कानड़. रविवार को स्वराज अमृत महोत्सव समिति के तत्वाधान में नगर में तिरंगा यात्रा बाइक से निकाली. जिस में बड़ी संख्या में नगर और ग्रामीण अंचल से लोगो ने भाग लिया.बाइक पर निकली तिरंगा यात्रा में सभी के हाथो में हमारे देश की आन बान शान तिरंगा था. वही देश भक्ति के गीत यात्रा के दौरान बज रहे थे. यात्रा पुरने बस स्टेण्ड से निकाली गई. जो स्वामी दयानन्द मार्ग, झंडा चौक, पीपल चौक, बजरंग मोहल्ला. होते हुए.पचलाना रोड से सारंगपुर रोड पहुंची वही से यात्रा आगे निकालते हुए पुराने बस स्टेण्ड पर यात्रा का समापन किया गया. यात्रा में नगर व आसपास के ग्रामीण अंचल के अलावा थाना प्रभारी संगीता शर्मा और नगर परिषद के कर्मचारी यात्रा में तिरंगा लेकर निकले. आशीष शर्मा ने बताया की इस प्रकार के आयोजन से आने वाले 13से 15 अगस्त को हऱ घर तिरंगा अभियान में जागरूकता आएगी।