होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती संभाग ने निकाली तिरंगा रैली….

सेवा में,
श्रीमान प्रधान संपादक महोदय ,
सादर प्रकाश नार्थ
कोटा से भवानी शंकर राठौड़ की रिपोर्ट
होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती संभाग ने निकाली तिरंगा रैली

 

होलसेल व्यापार महासंघ हाडोती संभाग के संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी के संयोजन में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया जो रैली सभी कोटा के होलसेल बाजारों में निकाली गई एवं सभी व्यापारियों के व्यवसायिक स्थल पर घरों पर झंडे लगाए गए एवं वितरित किए गएl

इस झंडा वितरण आयोजन में संरक्षक सत्यनारायण बंसल, रमेश पेसवानी, मेघराज पमनानी, उपाध्यक्ष चिमन जेसवानी, सचिव रमेश राय ,उमाशंकर अग्रवाल .पप्पू ज ,आशुतोष गणेश मेहंदी ,मूलचंद हासवानी, महेश गोयल संरक्षक बर्तन बाजार रामपुरा, मनोज शर्मा, श्याम मनोहर कसेरा, राकेश जी कसेरा ,रघुनंदन मुरली जी ,अशोक कुमार कसेरा ,कालूराम साहित्य ,आशीष गुप्ता, पंकज कसेरा ,आदि ने झंडा वितरण में श्रमदान दिया l
रैली को संबोधित करते हुए संभागीय अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने कहा सभी व्यापारी एवं सभी होलसेल बाजारों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं व्यापारी जो यहां मौजूद हैं सबके लिए राष्ट्र प्रथम है , उसके बाद धर्म, राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तो धर्म सुरक्षित रहेंगे तिरंगा हमारी शान है और 75 वे स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए व्यापारी के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए व्यापारियों को समय तन मन धन से देश की एकता अखंडता संप्रभुता के लिए सहयोग करना अति आवश्यक है सभी व्यापारियों को इसके लिए हमेशा तैयार रहना है हमारा देश सुरक्षित रहेगा सीमाएं सुरक्षित रहेगी हमारे झंडे की शान आन बान रहेगी तो हम अपने परिवार अपने व्यापार अपने घर को सुरक्षित रख पाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!