
खनियाधाना से इंदौर जा रही बस क्रमांक mp41 mL 1000 स्लीपर कोच बस तेज रफ़्तार में क्रॉसिंग करते समय पटरी से नीचे उतर गयी, गनीमत रही कोई बड़ा हादसा, जन हानी नही हुई, गैरतलब है अंधी रफ़्तार चल रही बसे आये दिन हाईवे पर किसी न किसी का एक्सीडेंट कर रही है या मोटर साइकल चालकों को कट मार देती है जिससे वाहन चालक गंभीर घायल हो रहे है, कुछ को तो अपनी जान तक गबानी पड रही है, पिछले एक माह में दो अलग अलग बसों की टक्कर से सलामतपुर क्षेत्र में 2 मौते हुई है फिर भी इन बसों की अंधी रफ़्तार पर RTO ने नही की कोई कार्यवाही जाने कब RTO इन बसों की रफ़्तार पर शिकंजा कसेगा.