अंबेडकरनगर जिला कारागार में कैदी तैयार कर रहे झंडे10 हजार तिरंगों का रखा लक्ष्य
तिरंगे की सिलाई,कर राष्ट्र को करेंगे समर्पित
बृजेश प्रजापति R9भारत ब्यूरो रिपोर्ट अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा लगाने के अभियान की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. देश की आजादी के 75 वर्ष के महोत्सव में यह सब भी अपना योगदान देना चाहते हैं और अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित करने के लिए तिरंगा तैयार कर रहे हैं।जेल की चाहरदीवारी के भीतर कैदी और बंदी मिलकर दस हजार तिरंगा झंडे बना रहे हैं. कैदियों का कहना है कि जेल में रहते हुए भी उन्हें गर्व महसूस होता है कि देश के तिरंगे का निर्माण करने का उन्हें सौभाग्य मिला है. कैदियों ने बताया कि जेल में रहते हुए उन्हें सिलाई सीखने का एक मौका मिला और आज वह लोग अपनी हुनर दिखाते हुए तिरंगे की सिलाई कर रहे हैं. जेल से छूटने के बाद इससे उन्हें रोजगार का भी अवसर मिलेगा और वह एक आदर्श नागरिक बनकर समाज में जीवन जीने की शुरुआत करेंगे.
जेल में तैयार होने वाले तिरंगे झंडे बाजार में बिकने के बाद खुले आसमान में लहराएंगे.आजादी के अमृत महोत्सव पर केन्द्र और प्रदेश की सर