आजादी के 75 वीं वर्ष पर राजनगर मुख्यालय के अंतर्गत 76 वाँ ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ किया गया..

मधुबनी R9.भारत जिला संवाददाता दिलीप कुमार यादव की रिपोर्ट
आजादी के 75 वीं वर्ष पर राजनगर मुख्यालय के अंतर्गत 76 वाँ ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ किया गया

18वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल राजनगर के राज परिसर में कमांडेंट श्री अरविंद वर्मा ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त बल कर्मियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीया इस महापर्व पर देश को आजादी दिलाने वाले वीरो एवं उन सभी महान सेनानियों को कोटि-कोटि नमन

सशस्त्र सीमा बल राजनगर के व्हाई सीमा चौकी झालोन मे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत मानव संसाधन विकास कार्यक्रम (HRD) का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति से सम्मानित श्रीमती बिभा दास के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों से चयनित 31 छात्रों को मिथिला पेंटिंग के लिए प्रशिक्षित किया जाना है। साथ ही साथ वाहिनी मुख्यालय में संदीक्षा कार्यक्रम के दौरान वाहिनी में उपस्थित सभी संदीक्षा परिवारों को कढ़ाई बुनाई तथा छोटे-छोटे बच्चों को चित्रकला व पेंटिंग का आयोजन किया गया ।

जिससे समाज के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में शिक्षा सद्भावना राष्ट्र के प्रति जागरूक किया जाना सशस्त्र सीमा बल 18 वीं वाहिनी बटालियन भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के अंतर्गत मधुबनी जिला में उत्सुकता के साथ कुशल एवं देश की शासन प्रशासन व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने के लिए युवाओं को प्रेरित करने में छात्र छात्राओं को अपने राष्ट्र की गुणवत्ता निखारने में अहम भूमिका निभा रही है

भारत नेपाल से लगे मधुबनी जिला सीमावर्ती क्षेत्र पर आज के दौर में सजग प्रहरी के रूप में सशस्त्र सीमा बल कार्यरत है जब से राजनगर स्थित मुख्यालय की स्थापना हुई उस समय से लेकर वर्तमान परिस्थितियों में सशस्त्र सीमा बल की ओर मधुबनी जिला के अंतर्गत काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी देश की सेवा के लिए अधिनस्थ विभागीय विज्ञापन के द्वारा चयनित हुआ है यह जबान भारत नेपाल भारत भूटान भारत बांग्लादेश से लगी सीमा पर सामाजिक सुरक्षा एवं राष्ट्र के आंतरिक मामला का भी देखरेख निष्ठा पूर्वक कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!