इटारसी
आज जन अभियांन परिषद के महानिदेशक बी आर नायडू(IAS) का इटारसी दौरा हुआ जिसमे उनके द्वारा भवानी शंकर ऑडिटोरियम मे एक बैठक ली गयी, जहाँ उनका पुष्प गुच्छ देकर सभी ने अभिवादन किया और फिर उनके द्वारा वर्तमान मे संचालित बी एस डवल्यु और एम एस डव्लू के विधार्थियों को इन कोर्सेस् से भविष्य मे होने वाले लाभ के बारे मे बताया, उन्होंने कहा कि इन कोर्सेस् के माध्यम से जन अभियांन परिषद का उद्देश्य अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता और समाज को अपनी नेतृत्व की कला से विकास की ओर ले जाना है| वहीं सुमन सिंह द्वारा संचालित नव अभ्युदय संस्था द्वारा समाज हित मे किये जा रहे कार्यों को उन्होंने सराहते हुए कहा कि आप समाज मे रोल मॉडल के रूप मे कार्य कर रही है|

नव अभ्युदय संस्था जन अभियांन परिषद से सम्ब्रद्ध संस्था है जिसके बैनर तले ये संस्था आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर कार्य करती है| उपस्थित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, विधार्थियों और कोरोना वॉलंटीयर् के साथ उन्होंने चर्चा की फिर उसके बाद अटल पार्क मे बादाम और फाईकस का पौधा उनके द्वारा लगाया गया| इस मौके पर जन अभियांन परिषद के सम्भाग समनव्यक कौशलेश तिवारी, जिला समनव्यक राजेश सिसोदिया और ब्लॉक समनव्यक अनिल बोबढे, आदि उपस्थित थे|
R9. भारत जिला ब्यूरो नर्मदापुरम योगेश राजभर