आदर्श धनोरा के सभी निर्विरोध पंचायत पदाधिकारीयो ने ली शपथ
शपथ कार्यक्रम में सभी ग्रामवासियों व बुजर्गो का भी किया गया सम्मान
इदरीश विरानी की रिपोर्ट
भीमपुर:- गुरुवार को निर्विरोध ग्राम पंचायत के सभी पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत भवन में शपथ ली।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पंचायत के सभी ग्रामीणों व बड़े,बुजुर्गों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र के समीप दीप प्रज्वलित व पूजा अर्चना कर किया गया।तत्पश्चात सरपंच व सभी पंचों को शपथ दिलाई गई।उसके बाद ग्रामवासियों द्वारा सरपंच व सभी पंचों का पुष्पगुच्छ व फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया।इसके बाद सरपंच व पंचों द्वारा ग्राम के सभी वरिष्ठ सम्मानीय नागरिकों का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में पंचायत के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपने-अपने अनुभव साझा किए गए एवं मार्गदर्शन दिया गया।साथ ही कहा गया कि आप लोगो को बिना भेदभाव के सभी वर्गों को साथ मिलकर के चलना है।और गाँव के विकास के लिए तात्पर्य रहना है।सभी ग्रामवासियो ने विश्वास दिलाया कि हम सब गांव के विकास के लिए आपके साथ खड़े हैं।