जिला राजगढ़ (म.प्र.)
तहसील रिपोर्टर राजू वर्मा 7869242381
कलेक्टर पहुंचे पुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के बीच
उनका बौद्धिक स्तर जाना और पढ़ाया भी
राजगढ़
कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित द्वारा पी.एस. पुरा विद्यालय में नेशनल अचीवमेंट सर्वे संबंधित लर्निंग आउटकम ऊंचाई सेंटीमीटर आदि के विषय में बच्चों का ज्ञान परखा और पढ़ाया भी।

उन्होंने बच्चों के कक्षा अनुसार जो लर्निंग आउटकम से संबंधित प्रष्न पूछे गए एवं बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक ध्यान दें कि वे अपनी-अपनी कक्षाओं में निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार बताएं एवं लर्निंग आउटकम पूर्ण कराएं। बच्चों को यह सभी सप्ताहवार एवं माहवार जो निर्धारित पाठ्यक्रम है। वह पूर्ण होना चाहिए। बच्चों की दक्षता पुस्तकों में कार्य पूर्ण हो एवं शिक्षकों द्वारा गलतियां सुधार कर चेक की जाए। उन्होंने कहा कि गृह कार्य भी प्रतिदिन बच्चों को दिया जाए एवं बच्चों को याद करने के लिए भी प्रतिदिन कंटेंट दें तथा गत दिवस के अध्यापन का दोहराव भी करें। इससे बच्चों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी।