कान्हा चटी प्रखंड में सप्ताहिक बैठक किया गया मौके पर मौजूद रहे बीडीओ बीपीओ एवं अन्य प्रखंड कर्मी

चतरा/ कन्हाचट्टी: जिले के कन्हाचट्टी प्रखंड में सप्ताहिक बैठक किया गया

जिसमें सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा एवं दिशा निर्देश दिया जाता है इसी कड़ी में कान्हा चट्टी प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज पासवान की उपस्थिति में बैठक आयोजन किया गया इस बैठक में मनरेगा पीएमएवाईजी आवास 15वें वित्त योजना आदि की समीक्षात्मक बैठक हुई और ज्यादा जोर मनरेगा के कार्यों पर दिया गया जिसमें सभी आम बागवानीओं में जल कुंड और घेराव शत प्रतिशत आच्छादित करने का निर्देश दिया गया वही आवास योजना में दूसरी किस्त के राशि के लिए भी सभी लाभुक के खाते में पहुंचे इसके लिए भी दिशा निर्देश दिया गया इस बैठक में प्रखंड समन्वयक, कनीय अभियंता, सभी पंचायत के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक मौजूद रहे

दिनांक 28/07/2022 गुरुवार को के सी सी कैंप का आयोजन किया गया है प्रखंड विकास पदाधिकारी इस कैंप में आम जनमानस से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!