कृषि विज्ञान केन्द्र में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

 

 

रायगढ़, 19 अक्टूबर 2022/ कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ में 2 से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता माह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्वच्छता संबंधित जानकारी एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कृषि अवशेषों को सूक्ष्मजीवों द्वारा सड़ाना, वर्मीकम्पोस्ट बनाना, कॉलेज एवं स्कूलों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, किसानों के साथ गांव की साफ-सफाई, प्रायमरी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी में विभिन्न विषयों जैसे-हाथ धोने, अपने आस-पास की सफाई की जानकारी एवं कार्यालय कैंपस की सफाई की जा रही है। अब धान की कटाई शुरू हो रही है, जिसका अवशेष (फ्लारी) किसानों द्वारा खेत में ही जला दी जाती है। जिससे मृदा स्वास्थ्य खराब एवं प्रदूषण होता है इस विषय पर भी विभिन्न प्रशिक्षणों एवं रावे के छात्रों द्वारा किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!