चौकी कनकबीरा क्षेत्र में मिली कोतरारोड पुलिस को कृष्णापुर से गुम हुई महिला….

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से= ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R 9 भारत ● चौकी कनकबीरा क्षेत्र में मिली कोतरारोड पुलिस को कृष्णापुर से गुम हुई महिला….

.

रायगढ़ । कोतरारोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कृष्णापुर में रहने वाली महिला श्रीमती वृंदा चौहान (40 साल) दिनांक 30.07.2022 को घर में बिना बताए कहीं चली गई थी । गुम महिला के घरवाले अपने गांव तथा आसपास के रिस्तेदार से संपर्क कर अपने स्तर पर महिला की खोजबीन किए, पता नहीं चलने पर थाना कोतरारोड़ में गुम इंसान दर्ज कराये । थाना प्रभारी कोतरा रोड उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा थाने का प्रभार लेते लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान डायरी का समीक्षा किया गया जिस पर वयस्क महिला के अब तक नहीं मिलने पर जांचकर्ता से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त किए और गुम महिला के पति से संपर्क कर रिश्तेदारों के निवास की जानकारी और संपर्क नम्बर लेकर गुम महिला के संबंध में संबंधित थाना, चौकी प्रभारियों को गुम इंसान की जानकारी देकर बीट पुलिसकर्मी से रिस्तेदारों के यहां तस्दीक कराने कहा गया । तदउपरांत गुम महिला के ग्राम भोजूमुड़ा कनकबीरा में होने की जानकारी मिलने पर स्टाफ द्वारा महिला को थाने लाया गया । गुम महिला बताई कि काफी दिनों से अपने चाचा व रिश्तेदार से नहीं मिली थी इसलिए मिलने चली गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!