जिले में 4 से 8 माह तक के मादा गौ-वंश की बछिया/पड़िया का ब्रूसेल्ला टीकाकरण का कार्य प्रारंभ

जिला जनसंपर्क कार्यालय छिंदवाड़ा, म.प्र.
ब्रेकिंग न्यूज़
जिला ब्यूरो- साहिल
MN 7999509427
समाचार
जिले में 4 से 8 माह तक के मादा गौ-वंश की
बछिया/पड़िया का ब्रूसेल्ला टीकाकरण का कार्य प्रारंभ
जिले में लगभग 44 हजार मादा गौ-वंश की बछिया/पड़िया का किया जायेगा टीकाकरण

छिन्दवाड़ा/18 अगस्त 2022/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 4 से 8 माह तक के लगभग 44 हजार मादा गौ-वंश की बछिया/पड़िया को टैग लगाते हुए उनका ब्रूसेल्ला टीकाकरण किया जायेगा। टीकाकरण का कार्य 16 अगस्त से प्रारंभ हो गया है तथा आगामी 15 सितंबर तक चलेगा। टीकाकरण के बाद इनॉफ पोर्टल पर इसकी एंट्री की जायेगी। जिले के सभी पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारियों को ब्रूसेल्ला टीकाकरण अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुये उन्हें प्रत्येक विकासखंड में 4-4 हजार 4 से 8 माह तक के मादा गौ-वंश की बछिया/पड़िया के टीकाकरण का लक्षय आवंटित किया गया है। साथ ही निर्धारित समय सीमा में ब्रूसेल्ला टीकाकरण कार्य पूर्ण करते हुये इनॉफ पोर्टल में इसकी एंट्री की जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी कड़ी में गत दिवस जिले के विकासखंड अमरवाड़ा के ग्राम थाबड़ी एवं ग्राम छुई में 4 से लेकर 8 माह तक की उम्र की मादा बछियों में ब्रूसेलोसिस का टीकाकरण कार्य संपादित किया गया।
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार ने बताया कि विकासखंड अमरवाड़ा के ग्राम थाबड़ी एवं ग्राम छुई में 4 से लेकर 8 माह की उम्र की मादा बछियों में ब्रूसेलोसिस का टीकाकरण कार्य संपादित किया गया। इस कार्य में पशु चिकित्सा दल के रूप में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी अमरवाड़ा श्री सी.के.नंदी, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी छिंदवाड़ा श्री विजय नेमा और गौ सेवक श्री राम कुमार जंघेला ने ग्राम छुई में उपस्थित रहकर ब्रूसेलोसिस का टीकाकरण कार्य संपन्न किया। उप संचालक डॉ.पक्षवार द्वारा मादा बछियों मैं टैग लगाते हुए टीकाकरण कार्य का सत्यापन भी किया।
क्रमांक/165/2315/22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!