तिरंगा यात्रा के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने किया जोश का प्रदर्शन , वन्देमातरम व जयहिंद से गुंजा विन्ध्यधाम
।
विन्ध्याचल मीरजापुर…..तिरंगा यात्रा के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने किया जोश का प्रदर्शन पूरा विन्ध्य क्षेत्र वन्देमातरम व जयहिंद के नारों से गुंजायमान हो गया । ज्ञात हो कि पुलिसअधीक्षक मिर्जापुर संतोष कुमार मिश्रा ने अपर पुलिसअधीक्षक नगर संजय वर्मा , क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय के अलावा अन्य क्षेत्राधिकारियों सहित सैकड़ों पुलिसबल के साथ अटल चौराहा से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की । यात्रा के साथ मोबाइल डीजे , पीएससी बैंड इत्यादि भी सम्मिलित दिखे । लगभग पांच किलोमीटर की इस यात्रा में कप्तान की अँगुआई में समस्त पुलिसकर्मी जोश , उमंग , उत्साह से सराबोर दिखे । अटल चैराहा से बंगाली चौराहा , न्यू व्हीआईपी , बावली चौराहा , स्टेटबैंक चौराहा , पुरानी व्हीआईपी , विन्ध्यवासिनी मन्दिर , पक्काघाट , पटेंगरा चौराहा इत्यादि स्थलों पर देशभक्ति नारों के साथ क्षेत्र गुंजायमान होता रहा । विन्ध्यवासिनी मन्दिर के समीप स्थानीय तीर्थपुरोहितों राजनपाठक , शिवजी मिश्र व राज मिश्र ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर पुलिसअधीक्षक का अभिनंदन किया
R9 भारत से गौरव श्रीवास्तव द्वारा मिर्जापुर की खास खबर