देवसर से सीधी के लिए रवाना हुई एनएच 39 सीधी सिंगरौली संघर्ष समिति की पदयात्रा।

R9.भारत ब्यूरो सिंगरौली
ब्यूरो चीफ
अमित कुमार पाण्डेय

देवसर से सीधी के लिए रवाना हुई एनएच 39 सीधी सिंगरौली संघर्ष समिति की पदयात्रा।

युवा कांग्रेस के पूर्व ज़िलाध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह के संयोजन में निकाली जा रही 110 किलोमीटर लंबी पंच दिवसीय पदयात्रा तीसरे दिन देवसर से बहरी के लिए रवाना हुई। एनएच 39 भूमि पूजन स्थल पर यात्रा के पहुँचने पर युवा कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि ज़िला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी सम्मिलित हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस के युवा सदैव सभी सामाजिक वर्गों व संगठनो को एकीकृत कर जनता की लड़ाई लड़ते हैं। प्रवीण सिंह एवं कांग्रेस के अन्य सभी युवा नेता भी उसी महान परम्परा को आगे बढ़ा रहे हैं। एन.एच. की बदहाली के कारण सर्वहारा वर्ग परेशान है। भाजपा नेता सोशल मीडिया पर श्रेय लूटने की राजनीति में व्यस्त है। श्री द्विवेदी ने कहा की यह लड़ाई अभी शुरुआती दौर में हैं एनएच के बाद रेल्वे एवं अन्य विभिन्न परियोजनाओं के भू~अर्जन में हुए भ्रष्टाचार एवं निर्माण कार्यों में हो रही लेटलतीफ़ी के विरुद्ध भी संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए।

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश प्रवक्ता शिवम् शुक्ला ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के नेता वर्चूअल राजनीति करते करते क्षेत्र की ऐक्चूअल समस्याओं से अनभिज्ञ हैं। सांसद एक महिला होकर भी उन माँओं के दुःख व पीडा को नही समझ रही हैं जिनके अपने असमय इस सड़क की दुर्दशा के कारण काल कवलित हो गए हैं। श्री शुक्ल ने कहा इतिहास कायरों को याद नही रखता, संघर्षो को इतिहास में स्वर्ण अक्षर में दर्ज किया जाता है प्रवीण सिंह का संघर्ष उन्ही ऐतिहासिक घटनाओं में से ही एक है।

यात्रा के संयोजक प्रवीण सिंह ने यात्रा को देवसर एवं कर्थुआ में विभिन्न सामाजिक संगठन एवं आम
जनमानस से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की सीधी सिंगरौली से ज़्यादा प्रताड़ित देवसर व कर्थुआ के लोग है जिनको स्वास्थ एवं अन्य प्राथमिक चीजों के लिए ज़िला मुख्यालय बैढ़न या फिर सीधी जाना पड़ता है। श्री सिंह ने सड़क को लेकर कहा की सड़क की जर्जर स्थित एवं बदहाल पुलों के कारण घर से बाहर जाने वाले हर शख़्स के परिजनो को दिन भर डर सताता रहता है की उनका अपना लौटकर वापस आ भी पाएगा या नही। ज़िला मुख्यालय से कटाव के कारण बौधिक चेतना का केंद्र देवसर आज विकास की मुख्यधारा से पीछे छूटता जा रहा है। कई बार ज्ञापन सौंपे गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.इसी के चलते पंचदिवसीय पदयात्रा के समर्थन में इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो रहे हैं.अगर अभी भी सुनवाई नहीं होती है तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा. मै तो अपने लोगों के हित के लिए सिंगरौली से सीधी क्या दिल्ली तक पैदल यात्रा कर अपने लोगों के हक़ की लड़ाई जंतर मंतर पर लड़ने के लिए तैयार हूँ।

भीषण गर्मी में पदयात्रा में शामिल लोगों के लिए क्षेत्र वासियों ने विभिन्न गावों में कई जगह जलजीरा, चाय, शरबत पिलाने की व्यवस्था भी कर रखी थी. पदयात्रा के दौरान शासन प्रशासन के विरोध स्वरूप एनएच का पिंडदान का कार्यक्रम भी रखा गया. उदासीन जनप्रतिनिधियों के विरोध स्वरूप प्रतीकात्मक रूप में चूड़ियां फोड़ कर भी विरोध जताया गया. देवसर में एनएच उद्घाटन स्थल पर ही विभिन्न हादसों में मृत लोगों की आत्मा कि शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

देवसर में यात्रा के दौरान यात्रा सहसंयोजक राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष बबलू सिंह, किसान कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष अशोक सिंह पैग़ाम, कांग्रेस सूचना अधिकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत छीवा के अध्यक्ष वरुण द्विवेदी, विजय पांडेय, वीरेंद्र पाठक, डब्बू सिंह चंदेल, अतुल शुक्ला, संदीप द्विवेदी, ग़ुलाम नबी, प्रज्ञान चतुर्वेदी, रोहित पांडेय, सूरज चतुर्वेदी,

यात्रा के कर्थुआ पहुँचने पर पूर्व विधायक सरस्वती सिंह ने यात्रा मे सम्मिलित हो कर अपनी शुभकामनाएँ दी साथ मे ब्लॉक चितरंगी अध्यक्ष संकठा सिंह चौहान शिवेंद्र सिंह सुरेन्द्र सिंह अनुप तिवारी अन्जनी गुप्ता राम गोपाल गुप्ता हरिहर केवट विनय यादव शिव नारायण कोल रहे यात्रा मे जो लगातार चल रहे युवा कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभाध्यक्ष अजय सिंह चंदेल डब्बु अतुल शुक्ला युथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, बादल उपेन्द्र सिंह पुस्पेन्द सिंह सौरभ सिंह अनिल सोनी प्रकाश सिंह सतेन्द सिंह उत्कर्ष सिंह रणवीर सिंह हर्ष मिश्रा भार्या यादव मनोज प्रजापति कमला जैसवाल अलाउद्दीन रोहित दुबे सचिन आलोक सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!