बिहार में बिना पैसा दिए कोई काम नही होता है।लालू के राज्य अपराधियों का बोल बाला था।वही नीतीश राज में भ्रस्टाचारियो का बोल बाला है।फ्री के भोट लेने के आदि हो गए हैं पार्टी।ये कहना है जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का।अपने चंपारण पद यात्रा के क्रम में गाँवो में जनता को सम्बोधित करते हुए, नीतीश कुमार पर और उनके सरकार पर जम कर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि बिहार में लालू राज में अपराधियों का बोलबाला था उससे भी ज्यादा अभी भ्रस्टाचारियो का बोलबाला है।साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां जनता से फ्री में भोट लेती हैं।बाद में फ्री के बारे में विस्तार से बताया।कहा कि पार्टियां बिना छेत्र में जनता का काम किया भोट लेकर चले जाते हैं।जो अब हरगिज होने नही देंगे।अगर जनता तीसरा मोर्चा बना लिया तब इन पार्टियों का क्या होगा।स्थानीय सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल पर भी जम कर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि पार्टी के नाम पर चुनाव जीतते हैं।इनकी जनता में कितनी पकड़ है।इनको खुद समझ होगा।जब ये भाजपा छोड़ कर आरजेडी से चुनाव लड़ा था तब एमपी के चुनाव में महज आठ हजार भोट मिले थे।भाजपा जनता को डरा कर भोट लेती है।उन्होंने कहा कि बिहार में एक नया प्रयोग किया जा रहा है।प्रशांत किशोर ने जिन जिन सरकारों की चुनाव में मदद की है उनसे मदद करने की अपील की है।लोग ये भर्म पाले हुए हैं कि जदयू भाजपा के खिलाफ गठबन्धन है।साथ ही जदयू का कोई लम्बा भविष्य नही है।लोगो को ये पार्टियां दिग्भर्मित कर रही हैं।