पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी में नवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं में कराएं नव दुर्गा की अद्भुत दर्शन

पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी में नवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं में कराएं नव दुर्गा की अद्भुत दर्शन

शुक्रवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी प्रांगण में नवरात्रि के शुभ अवसर पर छात्राओं के ओर से नव दुर्गा रुप का भव्य प्रदर्शन किया गया। शिशु वाटिका की ओर से वेश भूषा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभ आरंभ प्रधानाचार्य सीमा पालित (गुरुमा) द्वारा , अभिभावक प्रतिनिधि पूनम देवी द्वारा और कक्षा अष्टम की स्मृति रेखा गोप की माता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रधानाचार्या ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण एवं आध्यात्मिक विकास के लिए अति आवश्यक है। गुरुमा ने सुंदर प्रस्तुति के लिए छात्राओं को साधुवाद देते हुए सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!