पन्ना जिले के पवई विधानसभा की बेटी ने माउंट यूनम चोटी की फतेह

पन्ना मध्यप्रदेश

पन्ना जिले के पवई विधानसभा की बेटी ने माउंट यूनम चोटी की फतेह

21 हज़ार फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

आज के दौर में बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं चाहे देश सेवा हो,राजनीति हो शिक्षा हो य व्यवसाय हो बल्कि कहा जाए तो वे एक कदम आगे निकल गई हैं, ऐसा ही एक और कारनामा पन्ना जिले की बेटी ने कर दिखाया है |

vo:- जी हां हम बात कर रहे हैं पन्ना जिले के सिमरिया की रहने वाली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर पर्वतारोही गौरी अर्जरिया की जिन्होंने 15 अगस्त को हिमाचल प्रदेश की 21हजार फीट की ऊंचाई वाली माउंट यूनम चोटी पर फतेह हासिल की और देश के प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान के तहत 75 फीट लंबा तिरंगा फहरा कर अपने साथियों के साथ राष्ट्रगान गाया | इससे पहले भी उनके द्वारा देश की कई पर्वत चोटियों पर चढ़ाई कर फतेह हासिल की गई है उनकी इस उपलब्धि से उनके ग्राम ही नहीं जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है, इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है और सभी उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं |

पन्ना से जिला ब्यूरो धर्मेन्द्र पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!