प्रखंड परसपुर में हित चिंतक अभियान और दधीचि रक्तदान हेतु बैठक सोमवार को संपन्न

प्रखंड परसपुर में हित चिंतक अभियान और दधीचि रक्तदान हेतु बैठक सोमवार को संपन्न—————

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा परसपुर नगर के काली माता मंदिर पर बैठक का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बजरंग दल अवध प्रांत के संयोजक श्रीमान महेश तिवारी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें उनके दायित्वों का विस्तार से बोध कराया। श्री तिवारी ने कहा कि मठ मंदिरों की रक्षा, माताओं बहनों की रक्षा, साधु संतों की रक्षा, पवित्र तीर्थों की रक्षा, पवित्र नदियों की रक्षा, हिंदू समाज के सभी पर्व और त्योहारों की रक्षा करना प्रत्येक कार्यकर्ता का परम दायित्व है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रखंड में हित चिंतक अभियान से कम से कम 5000 व्यक्तियों को जोड़ा जाए जिससे अपने क्षेत्र के समस्त भौगोलिक क्षेत्रों में हिंदू मान बिंदुओं की रक्षा बिना संघर्ष किए हो सके और कहां कि अपने क्षेत्र के चुनौतीपूर्ण क्षेत्र के हिंदुओं को प्रत्येक दशा में अभियान से जोड़ा जाए। आगामी 2 नवंबर को हुतात्मा दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय गोंडा में आयोजित दधीचि रक्तदान दिवस पर प्रखंड से अधिक से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित हों और रक्तदान करें जिससे किसी के जीवन रक्षा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहयोगी बन सके। उन्होंने कहा कि अपने दायित्व का निर्वहन करना ही सबसे बड़ी पूजा है। उनके आह्वान पर रक्तदान हेतु श्री शिवम तिवारी जी, कुंवर राजेंद्र सिंह बच्चा साहब जी, अजय प्रताप सिंह जी, चंद्र प्रताप सिंह जी, गौरी शंकर गौतम जी ने अपना नाम रक्तदान हेतु दर्ज कराया जिसकी सराहना समस्त पदाधिकारियों ने की।
मुख्य वक्ता प्रांत सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल श्री बलराम बाबू शुक्ल ने हित चिंतक अभियान हेतु महा अभियान की तिथियों 6,13,20 नवंबर को पूरे प्रखंड में 36 टोलियां संपूर्ण दिवस पूरे प्रखंड में अभियान को सफल बनाएं। जिला संयोजक सूरज शर्मा जी ने बजरंग दल की खंडवार टोली गठन करने हेतु कार्यकर्ताओं से सहयोग का आग्रह किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री धनंजय मणि त्रिपाठी ने प्रखंड अभियान प्रमुख श्रीमान अनिरुद्ध तिवारी जी सह अभियान प्रमुख श्रीमान शिवप्रसाद सिंह जी को दायित्व सौंपा।
खंडवार अर्थात न्याय पंचायतों के अभियान प्रमुख तय किए गए जो इस प्रकार हैं।
नगर परसपुर से कुंवर राजेंद्र सिंह जी, भौरीगंज से पवन चौधरी जी, डेहरास से भरत लाल शुक्ला जी, खैरा से करण सिंह जी, खरगू चांदपुर से शिवा राम तिवारी जी, आटा से भरत सिंह जी, त्योरासी से शिवप्रसाद सिंह जी, ठाकुरा पुर से शिवम तिवारी जी, मरचौर से विजय मिश्रा जी, मंगुरा बाजार से गौरी शंकर गौतम जी, नीरपुर ख्याला से राजारामजी, परसपुर ग्रामीण से चंद्र प्रताप सिंह जी को दायित्व दिया गया।
प्रखंड के कार्याध्यक्ष कुंवर राजेंद्र सिंह जी बच्चा साहब को प्रखंड का अध्यक्ष, शिवेंद्र सिंह जी को प्रखंड का सह संयोजक , लख राज सिंह जी को त्योरासी खंड का संयोजक और सुमित सिंह जी को सह संयोजक, बबलू सिंह के खैरा का उपाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया।
जिले के पदाधिकारियों ने अनिरुद्ध तिवारी जी, शिवम तिवारी जी, डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव जी, पवन चौधरी जी, विजय मिश्रा जी, शिवप्रसाद सिंह जी ने पूरे प्रखंड में कार्यकर्ताओं के सहयोग सेअपने अपने विचार व्यक्त करते हुए 5000 हित चिंतक सदस्य बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सूर्यकांत सिंह जी, राजू चौहान जी, कृष्ण कुमार सिंह जी समेत अन्य राम भक्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभिषेक श्रीवास्तव R9.भारत गोंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!