हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कुमार के समर्थन में गुड़गांव चौक पर जनसभा को संबोधित किया वह कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जयराम सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पुलिस भर्ती का पेपर लीक नहीं हुआ, असलियत यह है कि पेपर बेचा गया था।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार करती है कि कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया, बल्कि सच्चाई यह है कि प्रदेश का विकास कांग्रेस सरकार की ही देन है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र झंडुत्ता में हुए अब तक के विकास कार्यों को वीरभद्र सिंह की देन बताया। उन्होंने कहा कि बलटी में जितना भी विकास हुआ है वह कांग्रेस पार्टी ने किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहला काम OPS बहाली का किया जाएगा। सरकार बनने के 1 माह बाद महिलाओं को 15-1500 रुपय महीना दिया जाएगा व गलत ढंग से लगाए गए डिवाइडर से व्यापारियों को हो रही दिक्कत को देखते हुए बरठी के डिवाइडर भी सरकार बनते ही हटा दिए जाएंगे
प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट किया कि झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र से किसी का टिकट काटा नहीं गया, बल्कि समीकरणों को ध्यान में रखते हुए युवा प्रत्याशी विवेक कुमार को टिकट दिया है। मंगलवार को हुई इस जनसभा में कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉक्टर वीरू राम को छोड़कर लगभग सभी कार्यकर्ता एक मंच पर दिखे। उन्होंने भारी मतों से विवेक कुमार को जिताने की अपील भी की है इस मौके पर विवेक कुमार ने भी अपने विचार रखे जनसभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान कैप्टन ओमप्रकाश चंदेल सतीश चंदेल डॉ दिलीप धीमान डॉ देवराज भाटिया राकेश मेहता विजय कौशल विपिन धीमान परमजीत धीमान राजकुमार कौशल केड़ी गौतम सुभाष शर्मा रूप रानी रणवीर ठाकुर रीना पुंडीर सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे
मंगल ठाकुर बरठीं बिलासपुर