बंधबारैठा बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू…..

बंधबारैठा बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

बयाना। बयाना उपखंड व भरतपुर जिले के सबसे बडे बांध बंध बारैठा बांध के आज शाम को लबालब हो जाने पर बांध का एक गेट खोलकर बांध की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू की गई है। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारीयों सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।तहसीलदार अमित शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें सिंचाई विभाग के अधिकारीयों ने बताया कि इस बांध का जलस्तर 28 फुट से अधिक होने पर आज शाम करीब 6 बजे गेट नम्बर 5 को एक फुट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू की गई है। सहायक अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि सैंकडो वर्ष पुराने रियासतकालीन इस बांध की कुल भराव क्षमता 29 फुट है। जिसमें पिछले 4 दिनों में भारी बारिश के चलते करीब 4 फुट पानी की आवक हुई है। अब इस बांध के एक गेट को खोलकर 250 क्यूसेक पानी प्रति सैकेंड की क्षमता से निकाला जा रहा है। जिसे 28 फुट जलस्तर बने रहने तक निकाला जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!